Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

पंत की कप्तानी पर बोले टॉम मूडी, एलएसजी में बदलाव के दिए संकेत

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सीजन हमारे लिए मुश्किल रहा। हम इस पर समय लेकर विचार करेंगे।

24 May 2026

पंत की कप्तानी पर बोले टॉम मूडी, एलएसजी में बदलाव के दिए संकेत

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सीजन हमारे लिए मुश्किल रहा। हम इस पर समय लेकर विचार करेंगे।

एलएसजी के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। ऋषभ पंत की कप्तानी में इस सीजन टीम ने 14 लीग मैच में केवल 4 मैच ही जीते, जबकि 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहकर अपना सफर समाप्त किया। टीम के कप्तान ऋषभ पंत का भी प्रदर्शन इस सीजन बेहद साधारण रहा। कप्तानी में भी वह कमाल नहीं कर पाए। पंत इस सीजन में कुल 13 पारियों में 28.36 की औसत से 312 रन ही बना पाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मैच में भी वह बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए।

पंजाब किंग्स से हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉम मूडी ने कहा कि कप्तानी के नजरिए से देखें तो पंत के लिए यह चुनौतीपूर्ण रहा है और परिणाम भी यही दिखाते हैं। आपको यह भी सोचना जरूरी है कि क्या कप्तानी का दबाव उनकी बल्लेबाजी में भी दिखाई दे रहा है। मुझे पता है कि यह सीजन हमारे लिए मुश्किल रहा लेकिन हम इस पर समय लेकर सोचेंगे। हर पहलू पर विचार करेंगे लेकिन यह साफ है कि हम अपनी उम्मीदों या अपने तय मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं।

उन्होंने कहा कि जब फ्रेंचाइजी के नेतृत्व की बात आती है तो हम भविष्य में गंभीरता से विचार करेंगे। हर विभाग की तरह, जब आप किसी सीजन की समीक्षा करते हैं तो कई फैसले लेने पड़ते हैं। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि हमें रीसेट पर विचार करना होगा।

मूडी ने कहा कि मुझे लगता है कि इस निराशाजनक सीजन के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। यह किसी एक खिलाड़ी पर उंगली उठाने का समय नहीं है। हम सभी जवाबदेही लेते हैं और अभी किसी एक विभाग को दोष देने का समय नहीं है। हमें शांत दिमाग से इस पूरे सीजन पर विचार करने की जरूरत है लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें सुधारना होगा और उन पर काम किया जाएगा।

ऋषभ पंत को एलएसजी ने 2024 की नीलामी में 27 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा था और फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का कप्तान बना दिया था। हालांकि एसएसजी के लिए दो सीजन में उनका प्रदर्शन साधारण रहा है। उन्होंने दो सीजन में कुल 581 रन बनाए हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी ने 28 मैच में सिर्फ 10 जीत दर्ज कीं और 18 मुकाबले गंवाए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पंत की कप्तानी पर बोले टॉम मूडी, एलएसजी में बदलाव के दिए संक
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी में बड





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News